फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of four cows living in Gaushala

गोशाला में रह रही चार गायों की मौत

Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Death of four cows living in Gaushala
परसथ गांव स्थित नवनिर्मित गोशाला में अव्यवस्था के बीच चार गायों के मरने की खबर है। कई गायों की हालत नाजुक है। बृहस्पतिवार की सुबह पशु चिकित्सक इलाज करने पहुंचे। वहीं, तहसीलदार पशुओं के मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं।
विज्ञापन

गोशाला में 137 गायें हैं। इनमें अधिकांश कमजोर हैं। इनके रहने के लिए एक स्थान पर टिनशेड लगा हुआ है। जिसमें लगभग 50 गायें ही रह सकती हैं। बाकी गायों को खुले आसमान के नीचे ही रहना पड़ता है। इधर तीन-चार दिनों की बारिश में गोशाला में कीचड़ हो गया है। इससे गायों का बैठना मुश्किल हो गया है। इससे गायें बीमारियों की चपेट में आने लगी हैं। कुछ मरणासन्न हालत में हैं। बीते बुधवार को गोशाला में चार गायों के मरने की बात सामने आई। विश्व हिंदू बजरंग दल के मड़ियाहूं प्रखंड के अध्यक्ष दीपक ओझा, संयोजक शिवेंद्र पाठक, गोशाला प्रमुख आकाश सिंह, अनिल दुबे आदि ने उप जिलाधिकारी मंगलेश दुबे को इसकी जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार सुदर्शन राम, खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार, एडीओ पंचायत प्रमोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन लगवाकर गोशाला के कीचड़ को हटाने की व्यवस्था आनन-फानन में कराई गई। साथ ही मरी हुई गायों को भी हटवाया गया। वहीं, डॉक्टर को बुलाकर अन्य गायों का इलाज शुरू कराया गया। हालांकि इस संबंध में तहसीलदार सुदर्शन राम का कहना है कि गोशाला में दो गायों की मौत हुई थी, जो बीमार थीं। सभी गायों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

--
एक पखवाड़ा से नहीं था भूसा
गोशाला की देखरेख कर रहे रामफेर गौतम और संकठा प्रसाद का कहना है कि पिछले 15 दिनों से भूसा नहीं था। थोड़ी बहुत चुनी, चोकर व पुआल पड़ा हुआ है, जिससे किसी तरह काम चलाया जा रहा है। वहीं, अव्यवस्था को लेकर आस-पास के ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रोज एक पशु पर खर्च होता है 30 रुपये
मड़ियाहूं के खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि भरण-पोषण के लिए पशुपालन विभाग से प्रतिदिन प्रति गाय 30 रुपये के हिसाब से बजट आता है। इसके लिए ग्रामपंचायत स्तर पर समिति बनाई गई है। यह धनराशि ब्लाक से संबंधित ग्राम पंचायतों को भेजी जाती है। परसथ गांव स्थित नवनिर्मित गोशाला में चारे की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed