फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of an injured auto rickshaw driver, fear of murder

घायल आटो रिक्शा चालक की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 14 Jan 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Death of an injured auto rickshaw driver, fear of murder
घायल आटो रिक्शा चालक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

गले पर मिले धारदार हथियार के निशान
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद के पास शनिवार की शाम घायलावस्था में मिले आटो रिक्शा चालक कोटिया गांव निवासी सर्वेश कुमार (30) की वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। उसके गले पर धारदार हथियार से कटे के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

सरपतहा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी सर्वेश (30) शाहगंज-सूरापुर रोड पर आटो रिक्शा चलाता था। शनिवार की शाम डीह अशरफाबाद स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में मिला था। उसका आटो रिक्शा दूसरी पटरी पर क्षतिग्रस्त हालत में मिला था। पुलिस ने सड़क हादसे में घायल होना मानकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वहां से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार को दोपहर सर्वेश की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मौत से पहले वह इतना बता सका था कि उसे गुड्डू ने मारा है। लेकिन गुड्डू कौन हैं इसे परिजनों को भी पता नहीं हैं। ट्रामा सेंटर के डाक्टरों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। आटो चालक सर्वेश की मौत के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है। सरपतहा थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया का कहना है कि सड़क हादसा मानकर उसे अस्पताल भेजा गया था। परिजन अगर कोई तहरीर देंगे तो केस दर्ज कर कार्रवई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed