फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death of a young man injured by beating, 4 cases of culpable homicide not amounting to murder

पिटाई से घायल हुए युवक की मौत, 4 पर गैर इरादतन हत्या का केस

Sun, 24 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man injured by beating, 4 cases of culpable homicide not amounting to murder
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के सेल्हुआपार गांव स्थित नहर के पास शुक्रवार की रात नौ बजे एक युवक की जमकर पिटाई कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दूसरे दिन पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मडियाहूं थाना क्षेत्र के ग्राम सेल्हुआपार गांव निवासी सचिन सिंह (17) पुत्र प्रेम बहादुर सिंह शुक्रवार की शाम पांच बजे मोकलपुर बाजार सब्जी खरीदने के लिए गया था। बताते हैं कि थोड़ी देर बाद वह घर लौट रहा था, तभी ननिहाल में रह रहे विकास यादव से किसी बात को लेकर रास्ते में कहासुनी हो गई। जिसके बाद गांव के निकट नहर के पास रात करीब 9 बजे सचिन के परिजनों को घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडि़याहूं गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर शनिवार की सुबह मृतक के पिता की तहरीर पर के आधार पर विकास यादव पुत्र रामदास यादव सहित अन्य चार साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल किशोर कुमार चौबे ने बताया कि पिता की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें एक नामजद तीन अज्ञात शामिल हैं। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed