{"_id":"5dfd12768ebc3e879a409278","slug":"death-of-a-teenager-suffering-from-diarrhea-jaunpur-news-vns5008674120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित किशोर की मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित किशोर की मौत.
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित किशोर की मौत
नेवढिय़ा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जूड़पुर गांव मे डायरिया की चपेट में आने से बच्चे दुबे(12) पुत्र सोनू दुबे की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन लोग डायरिया से पीड़ित हैं। पीड़ितों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जूड़पुर गाँव मे पिछले छह दिनों से लगभग पचास की संख्या में लोग डायरिया पीड़ित हैं। सभी का उपचार अलग अलग निजी अस्पताल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव मे भ्रमण कर बीमारी की चपेट में आए लोगों का उपचार कर रही है।
गुरुवार की रात को अचानक बच्चो दुबे की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी दस्त के साथ पेट मे तेज दर्द शुरू हो गया।परिजन बच्चो को निजिअस्पताल ले जा रहे थे कि उसकी रास्ते मे ही मौत हो गई।परिवार में पहले से ही मोनू दुबे (37), अमन(14), मेघई (13) उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। उनका निजिअस्पताल में उपचार चल रहा है। वही सूचना पर पहुची स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा है। इस संदर्भ में सीएचसी प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि लक्षण डायरिया का ही है तबीयक खराब होने पर सही समय पर उपचार न होने से किशोर की मौत हुई है।