फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Death occurred due to electric shock before falling into the drain, two JEs suspended

Jaunpur News: नाले में गिरने से पहले करंट से हुई थी मौत, दो जेई निलंबित

Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Death occurred due to electric shock before falling into the drain, two JEs suspended
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मछलीशहर पड़ाव पर नाले में बहे युवक-युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। युवती को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक की भी करंट से ही मौत हुई थी। उधर, इतनी बड़ी लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम और नगर पालिका के दो जेई को निलंबित कर दिया। साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिशासी और सहायक अभियंता को चेतावनी पत्र भी जारी किया है। इस हादसे में मृत प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित को विद्युत निगम की तरफ से साढ़े सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

मछलीशहर पड़ाव पर बीते सोमवार की शाम तेज बारिश के दौरान शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी प्राची मिश्रा का पैर फिसलकर नाले में चला गया था। इससे वे पानी के तेज बहाव में बह गईं। उनको बचाने गए प्रयागराज के फूलपुर निवासी समीर भी तेज बहाव में बह गए। इनको बचाने के लिए बक्शा के कुल्हनामऊ निवासी शिवा गौतम पहुंचे तो उनकी वहां स्थित खंभे में उतरे करंट से मौत हो गई थी। प्राची व समीर का शव 27 घंटे चले सर्च अभियान के बाद पठान टोलिया के पास से बरामद किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत भी करंट से होने की पुष्टि हुई है। इस मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जिसकी रिपोर्ट बुधवार को जिलाधिकारी को सौंपी गई। इसमें कहा गया कि विद्युत निगम के अवर अभियंता नीरज कुमार व नगर पालिका के अवर अभियंता सागर की स्पष्ट लापरवाही मिली है। इसमें, दोनों अवर अभियंताओं के निलंबित की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अवर अभियंता नीरज कुमार और नगर पालिका के अवर अभियंता सागर को निलंबित दिया। जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देशित किया 24 घंटे के अंदर मृतकों के परिजनों को नियमानुसार 7.50 लाख (प्रति परिवार) की सहायता राशि उपलब्ध कराएं। अधीक्षण अभियंता रमेश चंद्र ने बताया कि विभाग के सहायक अभियंता विनोद प्रजापति व अधिशासी अभियंता सचिन कुमार सिन्हा को इस मामले में चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी देवेश सिंह का कहना है कि नाले में बहने से मृत युवक-युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। युवती प्राची का अंतिम संस्कार रामघाट पर कराया गया। समीर का शव परिजनों को प्रयागराज ले जाने के लिए सौंप दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र का कहना है कि जांच समिति की तरफ से दी गई रिपोर्ट के बाद विद्युत निगम व नगर पालिका के अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विद्युत निगम के अधिशासी और सहायक अभियंता को चेतावनी पत्र जारी किया गया है। इस घटना में मृत हर व्यक्ति के परिवार को साढ़े सात लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed