{"_id":"62c7b0b3de8732250641bc43","slug":"deadly-attack-on-saint-who-sleeping-in-kabir-vigyan-ashram-in-jaunpur-police-start-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कबीर विज्ञान आश्रम में सो रहे संत पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कबीर विज्ञान आश्रम में सो रहे संत पर धारदार हथियार से हमला, हालत नाजुक
Fri, 08 Jul 2022 09:51 AM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 08 Jul 2022 09:51 AM IST
सार
जौनपुर जिले के रामपुर कट्टाहित गांव स्थित सद्गुरु कबीर विज्ञान आश्रम में संत ध्यान दास (60) पर देर रात धारदार हथियार से हमला बोला गया। उनकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन
कबीर विज्ञान आश्रम पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के जौनपुर जिले के रामपुर कट्टाहित गांव स्थित सद्गुरु कबीर विज्ञान आश्रम में सो रहे संत ध्यान दास (60) पर देर रात धारदार हथियार से हमला बोला गया। संत की हालत गंभीर है। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से फतेहपुर जिले के नारायणपुर निवासी संत ध्यान दास अपने पिता केशव दास उर्फ रणजीत सिंह के साथ कबीर विज्ञान आश्रम में रहते हैं। रोज की तरह गुरुवार शाम आश्रम में भोजन करने के बाद सोने के लिए अपने कक्ष में चले गए। रात करीब दो बजे उनके ऊपर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सिर और हाथ पर वार होने से संत ध्यान दास गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर जबतक लोग मौके पर पहुंचते तबतक हमलावर फरार हो गए। आश्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आननफानन घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में घायल की हालत चिंताजनक देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। इधर सीओ मछलीशहर अतर सिंह, मछलीशहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक देवानंद मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए। शुक्रवार सुबह मौके पर डाग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
प्रॉपर्टी विवाद में वारदात का शक
पुलिस को स्थानीय लोगों ने बताया कि आश्रम का विवाद पिछले दो वर्षों से चल रहा है। इससे पहले 2019 में मुख्य संत विमल दास संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। पुलिस ने घायल संत के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस मामले को प्रॉपर्टी विवाद और आश्रम विवाद से जोड़कर देख रही है। सीओ ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।