फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found in Talab, fear of murder

युवक का शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका

Thu, 17 Oct 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in Talab, fear of murder
मीरगंज। अमाई गांव में डूब कर भदोही जिले के मृतक युवक का शव बुधवार को तालाब से निकाल लिया गया। इस मामले में हत्या करने शव को तालाब में डुबाने के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यह हत्या है या हादसा।
विज्ञापन

मीरगंज थाना के अमाई गांव में हनुमान मंदिर के बगल तालाब में डूबने से भदोही जिले के सुरियांवा के हरिपुर गांव के शुभम मालवीय का शव बुधवार को 20 घंटे के प्रयास के बाद तालाब से निकाला गया। युवक पैसे लेकर पुरानी बाइक खरीदने के लिए घर से निकला था। न तो बाइक बरामद हुई है और न ही पैसे मिले हैं। इससे कयास लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर दी गई है। लोगों का कहना है कि उसका शव काला हो गया था। ऐसा नहीं लग रहा था कि डूबने से उसकी मौत हुई है क्योंकि पानी पीने के लक्षण भी नहीं मिले हैं। उसका पेट फूला नहीं था। इससे लगता है की डूबने से पहले उसकी मौत हो गयी थी। युवक के पिता चंद्रदेव मालवीय का कहना है कि शुभम तैरना नहीं जानता था। वैसे भी वह बाइक खरीदने के लिए पैसे लेकर घर से निकला था तो नहाने क्यों जाएगा। एसओ अरविंद वर्मा का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed