{"_id":"5f931e558ebc3e9c03340cec","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-sewer-for-two-days-jaunpur-news-vns5545768159","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खलसहां गांव से दो दिन पहले लापता युवक का शव शुक्रवार को सलोनी महिमापुर गांव के पास नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त होते ही घर में कोहराम मच गया।
खलसहां गांव निवासी अकरम नट (28) नई सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। परिजनों के अनुसार वह दो दिन पहले पारिवारिक विवाद के बाद घर से गुस्सा कर निकल गया था। उस वक्त उसने शराब भी पी लिया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह शराब के नशे में ही नाले में गिर गया होगा। डूबने से उसकी मौत हो गई होगी। शुक्रवार को सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने नाले में शव देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान होने पर परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नाले के पास से मौके पर शराब की खाली शीशी और डिस्पोजल गिलास भी मिला है। मृतक दो बच्चों का पिता था।