फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found in Harjupur village

Jaunpur News: हरजुपुर गांव में मिला युवक का शव मिलने

Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in Harjupur village
क्षेत्र के हरजुपुर गांव में शनिवार को एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। युवक का शव सड़ने से काफी बदबू आ रही थी। गांव के मौर्य बस्ती निवासी चंद्रिका मौर्या के बंद मकान के एक कमरे में से बदबू आ रही थी। गांव के लोगों को शक हुआ, तब किसी ने जाकर देखा तो वहां एक कमरे में सड़ी गली लाश दिखाई पड़ी। लाश मिलने की सूचना पर गांव के लोग जमा हो गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पुलिस मय फोर्स पहुंच गई। उन्होंने शव को बाहर निकलवाया। गांव के लोगों ने मृतक की पहचान पड़ोस के गांव महरुपुर गांव निवासी परमिंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह के रूप में किया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक तीन भाई था। सभी भाई अलग-अलग रहते हैं। एक भाई सूरत तथा एक गांव में रहता है। मृतक अकेला रहता था। बताया जाता है कि मृतक कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन बेचा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed