फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of young man found hanging in jaunpur

Jaunpur News: युवक का फंदे से लटकता मिला शव, वह धर्मशाला में क्यों आया था...; तफ्तीश कर रही पुलिस

Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 11:06 PM IST
सार

Jaunpur News: पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण नहीं पता चल पा रहा है।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in jaunpur
जौनपुर कोतवाली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र के साहू धर्मशाला में शनिवार की देर रात युवक का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बताया जा रहा है कि मृत युवक तुषार साहू (24) पुत्र संतोष साहू गौरा बादशाहपुर कस्बे का रहने वाला था।

विज्ञापन


जौनपुर जंक्शन रोड स्थित साहू धर्मशाला में कमरा नंबर 101 में उसका शव लटकता मिला। वहां के कर्मचारी जब कमरे में गए तो उसका शव पंखे में फंदे से लटकता देख शोर मचाना शुरू कर दिए। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।
विज्ञापन


इस बाबत कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है कि वह यहां कैसे आया?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed