फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dead body of woman found in suspicious condition in Jaunpur

Jaunpur News: अर्धनग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से सनसनी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Fri, 22 Nov 2024 08:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 22 Nov 2024 08:21 PM IST
सार

जौनपुर जिले में शुक्रवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के घरवालों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
dead body of woman found in suspicious condition in Jaunpur
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल में अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव मिला। यह खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के सिर पर धारदार हथियार से हत्या कर सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वारदात का आरोप पड़ोसी पर लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार इन्द्रशेन निषाद की पत्नी सुभद्रा (40) गुरुवार की शाम करीब पांच बजे घर से दो सौ मीटर दूर जंगल में सूखी लकड़ी तोड़ने गई थी। जब देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजन जंगल में जाकर उसकी तलाश करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस परिवार के साथ महिला की तलाश में जुट गई। 
विज्ञापन


इस बीच सूखी लकड़ी के ढेर के पास जंगल में खून का निशान मिला। जिससे परिवार वाले हत्या की आशंका जताने लगे। रात भर बेचैनी के साथ खोजबीन करते रहे। सुबह जहां खून का निशान मिला था, उससे 50 मीटर दूर सरपत के जुरमुट के पास महिला का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव अर्धनग्न अवस्था में था और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर लोगों ने जताई नाराजगी

dead body of woman found in suspicious condition in Jaunpur
लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर थानाध्यक्ष तेजीबजार विक्रम लक्ष्मण सिंह अपने दल बल के साथ पहुंच गए। गांव की महिलाएं एक जुट होकर शव को ले जाने से मना करने लगीं। मौके पर पहुंचे सीओ सदर परमानंद कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से लोगों की बातचीत कराई तब जाकर लोग शांत हुए। शव को चार घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वहीं थानाध्यक्ष तेजी बजार विक्रम लक्षमण सिंह ने बताया कि मामले में जांच के बाद ही कुछ पता चलेगा। महिला के ससुर रामजीत निषाद के शक के आधार पर कुछ लोगों को थाने पर बैठा लिया गया है, सभी बिंदुओं पर जांच होगी।
 
माइके से एक दिन पहले आई थी महिला 
तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव में महिला एक दिन पहले बुधवार को जलापुर के हरीपुर गांव अपने माइके से आइ थी। महिला के दो (22) विकास निषाद, वर्षीय आकाश (18), दो पुत्रियां बंदना (20), अंजली (16) हैं। सभी का रो- रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed