फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of woman found hanging in the room

फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging in the room
राजाबाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के मीरापुर शिरोमणिपुर गांव में रविवार की सुबह 38 वर्षीय महिला का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। महिला पांच बच्चों की मां थी। वह किसी एनजीओ में काम करती थी। परिजनों के मुताबिक किसी बात से क्षुब्ध होकर उसने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

गांधीनगर-घुसकुरी मार्ग पर स्थित मीरापुर शिरोमणि गांव निवासी कुसुम जायसवाल (38) पत्नी कृष्णचंद्र जायसवाल पांच बच्चों की मां थी। पति रोजीरोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। कुसुम बच्चों के साथ घर पर रहती थी। वह किसी एनजीओ में काम करती थी। कुसुम शनिवार की रात में बच्चों को कमरे में सुलाकर बगल के कमरे में चली गई। सुबह करीब पांच बजे बेटी शालिनी (12) सोकर उठी तो उसने बगल के कमरे में जाकर देखा कि मां कुसुम छत में लगी कड़ी से रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रही थी। वह चीखने चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर राजाबाजार चौकी प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के जेठ हरिश्चंद्र जायसवाल ने आत्महत्या की तहरीर थाने में दी है। मृतका के पति कृष्णचंद्र नागपुर में रहते हैं। बड़ी पुत्री अंजली (14) अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती है। कुसुम अपनी बेटी शालिनी (12), सेजल (9) , पायल (7) और बेटा ओम (5) के साथ घर पर रहती थी। शालिनी और सेजल ने बताया कि मां किसी एनजीओ में काम करती थी। कल उनका व्रत था। वह किसी बैठक में लोहिंदा चौराहे पर गई थी। देर शाम जब लौटी तो शाम को खाना भी नहीं बनाया। बच्चों ने बताया कि मां ने खाना नहीं बनाया तो घर में रखा फल खाकर वे सभी सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed