{"_id":"5f072677026b683b0c17d1a9","slug":"dead-body-of-varanasi-woman-found-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की रहने वाली महिला की लाश जौनपुर में मिली, हत्या की आशंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की रहने वाली महिला की लाश जौनपुर में मिली, हत्या की आशंका
Thu, 09 Jul 2020 07:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
एक ही फंदे पर लटकी मिली मां-बेटे की लाश।
- फोटो : अमर उजाला।
जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव में बुढ़िया माई तालाब से सटे नाले में गुरुवार की सुबह महिला की लाश मिली। शव जानवरों ने क्षत-विक्षत कर दिया था। उसका एक हाथ कुछ दूर पड़ा था। उसकी पहचान वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के नन्हुआपुर निवासी गीता देवी के रूप में हुई। उसका मायका नेवढ़िया के तिलंगा गांव में है। हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला के पति और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
दीपापुर गांव के लोग सुबह बुढ़िया माई तालाब की ओर गए तो नाले में महिला का शव दिखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। शव को बाहर निकाला गया तो तिलंगा गांव निवासी रंजीत गौतम ने उसकी पहचान बहन गीता देवी (40) के रूप में की। उसने बताया कि गीता की शादी बार्डर से सटे फूलपुर थाना के नन्हुआपुर गांव निवासी विजय गौतम से हुई थी।
विज्ञापन
रंजीत के मुताबिक, बुधवार की शाम बहन से फोन बात हुई थी, तब कुछ ठीक था। थानाध्यक्ष संतोष राय ने बताया कि महिला के गले पर रस्सी का निशान है। आशंका है कि रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। शक के आधार पर पति और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन