फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of sweet seller found on railway track, fear of murder

रेलवे ट्रैक पर मिठाई विक्रेता का शव मिला, हत्या की आशंका

Fri, 14 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body of sweet seller found on railway track, fear of murder
खेतासराय। थाना क्षेत्र के शेखुपुर मड़ैया गांव के पास शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला। उसके हाथ और सिर पर चोट के निशान थे। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

खेेतासराय-जौनपुर रेलमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान प्रमोद कुमार (35) निवासी करुई थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ के रुप में की। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि प्रमोद छित्तेपुर नोनारी गांव में मिठाई की दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह घर से चूल्हा लाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं था। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी राजेश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed