फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of missing girl found hanging under suspicious circumstances

Jaunpur News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला गायब किशोरी का शव

Mon, 28 Aug 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing girl found hanging under suspicious circumstances
केराकत कोतवाली क्षेत्र के नुंआंव गांव में बंद पड़े गौशाले में शनिवार की देरशाम दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव लटकता मिला। इससे गांव में सनसनी फ़ैल गई। किशोरी वाराणसी के सिंधौरा थाना के जाठी गांव की रहने वाली थी। वह बीते 22 अगस्त से घर से लापता थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थानागद्दी पुलिस चौकी प्रभारी युगल किशोर राय ने बताया कि शनिवार की देर शाम नुंआंव गांव के लोगों ने सूचना दिया कि गौशाला में एक लड़की का शव लटका हुआ है। पुलिस टीम पहुंची तो शव की स्थिति ऐसी थी कि उससे बदबूं आ रही थी। पुलिस ने शव को उतरवाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। उसकी पहचान वाराणसी के सिंधौरा थाना क्षेत्र के जाठी गांव के पारसनाथ राजभर की 17 वर्षीय पुत्री पारो देवी के रूप में की गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि लड़की घर से 22 अगस्त से ही गायब थी। घर वाले संबंधी व रिश्तेदारों के यहां ढूंढ रहे थे। चौकी प्रभारी युगल किशोर राय ने बताया कि यह गौशाला पीयूष अग्रवाल का है, जो ढाई वर्ष से बंद पड़ा है। गौशाला से बदबूं आने पर एक छोटे बच्चे ने चहारदीवारी में बने छेद से फंदे से लटकता शव देख शोर मचाया। शोर सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया। पंचनामा के बाद थानागद्दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed