फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a youth found in the pond,

तालाब में मिला युवक का शव, सनसनी

Tue, 30 Mar 2021 07:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in the pond,
सुइथाकला। थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव स्थित एक फ़ार्म हाउस में बने तालाब में मंगलवार को युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ पड़ताल की। सुल्तानपुर जिले के करौदीकला थाना क्षेत्र के असल्दीपुर गांव निवासी प्रिन्स सोनी (21) पुत्र स्व. दिलीप सोनी अपने ननिहाल पट्टीनरेन्द्रपुर में रहता था। परिजनों का कहना है कि प्रिंस शाम चार बजे लगभग घर पर पहुंचा और बिना खाना खाए फार्म हाउस पर दावत खाने की बात कह कर चला गया। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा तो उसके मोबाइल पर फोन किया गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह 10 बजे फार्म हाउस पर काम करने पहुंचे राम आसरे ने देखा कि किसी युवक का कपड़ा तालाब के किनारे पड़ा था और मोबाइल बज रहा था। फोन रिसीव करके उसने घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को तालाब से बाहर निकालकर चिकित्सक के यहां ले गये, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा रामधारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed