फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body of a young woman found in a rented room

Jaunpur News: किराए के कमरे में मिला युवती का मिला शव

Tue, 26 May 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young woman found in a rented room
शाहगंज। नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में मंगलवार को किराये के कमरे में रह रही एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आजमगढ़ जिले के फूलपुर थानाक्षेत्र के खानपुर चितरावल गांव निवासी आशु यादव (25) नगर के मुख्य मार्ग स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। वह पुरानी बाजार स्थित डॉ. जेपी दूबे गली में जवाहरलाल प्रजापति के मकान में किराये पर रहती थी। बताया जाता है कि सोमवार की रात काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने किसी तरह कमरे के अंदर देखा तो युवती का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार युवती पिछले कुछ दिनों से तनाव में बताई जा रही थी, हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शाहगंज कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed