फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dead body found in the pond on the eighth day

आठवें दिन तालाब में उतराया मिला मासूम का शव

Sat, 01 Feb 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dead body found in the pond on the eighth day
खेतासराय। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया गांव में आठ दिन से लापता मासूम का शव शुक्रवार की दोपहर घर के बगल स्थित तालाब में उतराया मिला। शव को तालाब से निकलवाने के बाद पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया गया।पोटरिया गांव निवासी समसुद्दीन का पुत्र छह वर्षी यासिर 24 जनवरी की दोपहर घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। परिजनों ने घर के समीप के तालाब में ग्रामीणों की मदद से काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। गोताखोर की मदद से भी तलाशी कराई गई। बालक के पिता समसुद्दीन ने सरायख्वाजा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार की दोपहर घर के समीप दूसरे तालाब में मासूम का शव उतराया हुआ देखा गया। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल कर पुलिस को सूचना दी। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि परिजनों की सहमति पर पंचनामा के बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed