फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DCM loaded from Ballia to Azamgarh goods worth 8 lakh recovered from Jaunpur after 19 days

Jaunpur: बलिया से आजमगढ़ के लिए निकला DCM लदा 8 लाख का माल 19 दिन बाद जौनपुर से बरामद

Mon, 10 Apr 2023 01:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 01:25 PM IST
सार

बलिया जिले के मयूरघाट निवासी एक कारोबारी के यहां से 22 मार्च को 8 लाख का माल लादकर आजमगढ़ के लिए रवाना किया डीसीएम रास्ते में लापता हो गया। 19 दिन के बाद रविवार देर शाम डीसीएम जौनपुर के खुटहन क्षेत्र से बरामद हुआ।

विज्ञापन
DCM loaded from Ballia to Azamgarh goods worth 8 lakh recovered from Jaunpur after 19 days
पिकअप पर लदा चोरी का सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के मयूरघाट निवासी एक कारोबारी के यहां से 22 मार्च को 8 लाख का माल लादकर आजमगढ़ के लिए रवाना किया डीसीएम रास्ते में लापता हो गया। 19 दिन के बाद रविवार देर शाम डीसीएम जौनपुर के खुटहन क्षेत्र से बरामद हुआ। डीसीएम पर लदा माल खेतासराय और शाहगंज से बरामद हुआ। बेचने वालों की निशानदेही पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया।  

विज्ञापन


शाम को शाहगंज क्षेत्र में एराकियाना स्थित पेट्रोल पंप के पास चोरी का बिस्कुट, चॉकलेट, नमकीन आदि सामानों से भरा एक पिकअप पहुंचा था। स्थानीय कारोबारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप के चालक को हिरासत में लेकर पूछा तो पता चला कि सामान खेतासराय से आया है।
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने खेतासराय के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी के मामले का खुलासा हुआ। इस संबंध में शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि बलिया जिले का मामला था, इसलिए आरोपी को वहां की पुलिस ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में खुले राज

खेतासराय से हिरासत में लिए गए आरोपी से पूछताछ की गई तो पता चला कि बलिया जिले के कोतवाली मयूर घाट निवासी राजन कुमार केसरी की एजेंसी से आठ लाख का बिस्कुट, चाकलेट, नमकीन समेत अन्य सामान डीसीएम में लादकर 22 मार्च को आजमगढ़ के मकवरगंज के एक स्टोर पर पहुंचाने के लिए निकला था। वहीं सामान डीसीएम चालक ने लाकर खेतासराय में बेच दिया। पूछताछ के आधार पर ही खुटहन से डीसीएम भी बरामद की गई।
 

समय से न पहुंचने पर कराया था एफआईआर

सामान समय पर न पहुंचने पर इसकी शिकायत आजमगढ़ के व्यापारी ने बलिया के व्यापारी से की थी। बलिया के व्यापारी ने जब डीसीएम चालक को फोन लगाकर बात करना चाहा तो चालक का मोबाइल बंद मिला। लिखित शिकायत पुलिस से की गई। ऐसे में चार मार्च को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed