{"_id":"5e3717ff8ebc3e4b5b6f579a","slug":"daughters-of-laborers-will-go-to-school-by-bicycle-jaunpur-news-vns508526914","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से स्कूल जाएंगी श्रमिकों की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल से स्कूल जाएंगी श्रमिकों की बेटियां
विज्ञापन
जौनपुर। अब श्रमिकों की बेटियों को पढ़ने के लिए स्कूल पैदल नहीं जाना होगा। वे साइकिल से स्कूल पढ़ने जाएंगी। इसके लिए उनको शिक्षा सहायता योजना के तहत नि:शुल्क साइकिल बाटी जाएगी। इस योजना के तहत इस साल 500 लड़कियों को साइकिल वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह लाभ सिर्फ श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों को ही मिलेगा।
श्रमिकों की बेटियां अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आत्म निर्भर बन सके। उनको पढ़ने जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत शिक्षा सहायता योजना का संचालन किया गया है। जिसमें श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बेटियों को पढ़ने के लिए नि:शुल्क साइकिल देने का कार्य किया जाना है। इसकी जिम्मेदारी श्रम विभाग को सौपी गई है। जिसके क्रम में जिले में उक्त योजना को परवान चढ़ाने का कार्य श्रम विभाग द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लिए विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को उक्त योजना की जानकारी देने के साथ ही उनसे आवेदन पत्र लिये जा रहे हैं। श्रमिकों को आवेदन पत्र जाम करने के लिए श्रम विभाग कार्यालय में व्यवस्था की गई है, जहां श्रमिक जाकर आवेदन पत्र जाम कर सकता है। श्रम विभाग में कुल 80 हजार पंजीकृत श्रमिक हैं।
क्या है पात्रता
जौनपुर। शिक्षा सहायता योजना का लाभ देने के लिए पात्रता शर्त भी निर्धारित है। जिसमें लाभार्थी का पिता श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक हो। लाभार्थी नियमित स्कूल जाती हो। वह स्कूल की परमानेंट विद्यार्थी हो। लाभार्थी हाईस्कूल पास हो।
विज्ञापन
शिक्षा सहायता योजना के तहत विभाग में पंजीकृत श्रमिकों की पुत्रियों को साइकिल वितरित किया जाना है। इसके लिए श्रमिकों को जागरुक करने के साथ ही उनसे आवेदन भी मांगा जा रहा है। विभाग में आवेदन जमा करने की व्यवस्था भी की गई है। जिससे श्रमिकों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
कुलदीप सिंह
सहायक श्रमायुक्त