फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Daughter will be able to go to Russia and play, thank you Amar Ujala, I will show you with a medal

रूस जाकर खेल सकेगी बेटी, बोली-थैक्यू अमर उजाला, मेडल लाकर दिखाऊंगी

Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Daughter will be able to go to Russia and play, thank you Amar Ujala, I will show you with a medal
जौनपुर। एक दिन पहले तक परेशान दिख रही ग्रेपलिंग कुश्ती की खिलाड़ी नम्रता यादव (22) अब खुश है। गोल्ड मेडल लाने का सपना संजोए वह अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहा रही है, क्योंकि उसके सामने धनाभाव का संकट खत्म हो गया है। इसके लिए अमर उजाला का आभार जताते हुए उसने कहा कि ‘थैंक्यू अमर उजाला, अब मैं रूस में भारत के लिए पूरी दमदारी से खेलूंगी और देश के लिए गोल्ड मेडल लाकर दिखाऊंगी’।
विज्ञापन

रूस में 19 से 23 मई तक ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता होनी है। जिसमें विश्व के 74 देशों की टीमें भाग ले रही हैं। इसमें भारत से विभिन्न वर्ग के 15 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिसमें महिला 53 किलो भार वर्ग में नम्रता यादव इकलौती खिलाड़ी हैं। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बरईपार स्थित नेवढि़या गांव में अपने मामा के घर रहने वाली नम्रता के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, तब वह तीन साल की थी। आर्थिक तंगी से लड़ते हुए पढ़ाई के साथ नम्रता ग्रेपलिंग कुश्ती में नाम कमा रही है। रूस जाने वाले दल में उनका चयन तो हो गया पर धनाभाव का संकट खड़ा था, क्योंकि रूस में एक दिन का रहने और खाने का खर्च 15 हजार रुपये होगा। इसकी जानकारी उसे आयोजन समिति से मिल चुकी थी। ऐसे में वह ठीक से अभ्यास तक नहीं कर पा रही है। इसकी जानकारी होने पर अमर उजाला ने 28 अप्रैल के अंक में ‘रूस में मेडल लाने का मौका, बेटी के सामने धनाभाव बना रोड़ा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसके बाद लोग उसकी मदद में खुल कर आगे आए। नम्रता के कोच मनोज कुमार यादव ने बताया कि हमें जितने धन की जरूरत थी, उससे ज्यादा की लोगों ने मदद की।
विज्ञापन

सपा से मछलीशहर विधायक डा. रागिनी सोनकर ने भी फोन कर डीएम के स्तर से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ऐसे में नम्रता का हौसला बढ़ा है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि पहले मैं नर्वस थी, लेकिन अमर उजाला के प्रयास से सब कुछ ठीक हो गया, थैंक्यू अमर उजाला, मैं देश के लिए गोल्ड मेडल लाऊंगी। वहीं, नम्रता के कोच ने कहा कि हम पहले बहुत तनाव में थे, लेकिन अमर उजाला के कारण सब कुछ ठीक हो गया। हमें डेढ़ लाख रुपये की जरूरत थी, लेकिन लोगों ने उससे ज्यादा दे दिया है और लोग भी देना चाह रहे हैं, लेकिन, अब जरूरत नहीं हैं, क्योंकि समस्या का समाधान हो गया है। अमर उजाला सहित सभी को सहयोग के लिए दिल से धन्यवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed