{"_id":"6a2b0bc6081db2129908f2c3","slug":"daughter-and-two-granddaughters-beat-up-elderly-father-with-kicks-and-punches-jaunpur-news-c-193-1-jon1041-156831-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बेटी व दो नातिनों ने बूढ़े बाप की लात-घूसों से की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बेटी व दो नातिनों ने बूढ़े बाप की लात-घूसों से की पिटाई
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक बेटी ने अपनी दो जवान बेटियों के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग पिता की लात-घूसों से बर्बरतापूर्वक पिटाई कर दी। इस हमले में बुजुर्ग लहूलुहान हो गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विश्वनाथ पाल (70 वर्ष) ने बताया कि वह उम्र के इस पड़ाव पर अपने बेटे और बहू के सहारे जीवन जी रहे हैं, लेकिन उनकी बेटी संगीता ने उनका जीना मुहाल कर रखा है। पीड़ित का आरोप है कि संगीता लंबे समय से जमीन के विवाद को लेकर आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करती है और उन्हें घर से निकालने पर आमादा है। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे संगीता बिना किसी बात के उन्हें गालियां देने लगी।
जब विश्वनाथ पाल ने इसका विरोध किया, तो संगीता आक्रोशित हो उठी। उसने तुरंत अपनी दोनों बेटियों, अंजली और खुशबू को आवाज देकर बुला लिया। इसके बाद मां और उसकी दोनों बेटियों ने मिलकर बुजुर्ग को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
बेबस पिता दर्द से चीखता रहा, लेकिन तीनों में से किसी को तरस नहीं आया। शोर सुनकर बुजुर्ग की बहू मौके पर दौड़ी और बीच-बचाव कर अपने ससुर की जान बचाई। इस जानलेवा हमले में खून से लथपथ विश्वनाथ पाल किसी तरह थाने पहुंचे और बेटी संगीता व नातिनों (अंजली और खुशबू) के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।