फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Date for filling exam form for back paper and marks improvement released

Jaunpur News: बैक पेपर व अंक सुधार के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी

Tue, 26 Sep 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Date for filling exam form for back paper and marks improvement released
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र जारी करके बैक पेपर व अंक सुधार के परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है। बैक पेपर व अंक सुधार के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 25 सितंबर से 29 सितंबर तक है। बैक पेपर व अंक सुधार परीक्षा शुल्क 600 रुपये प्रति प्रश्न पत्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा 2022-23 स्नातक के बीए, बीएससी द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के परीक्षार्थी अपने एक विषय के समस्त प्रश्न पत्रों अथवा दो विषय की अधिकतम 3 प्रश्न पत्रों की बैक पेपर अंकसुधार परीक्षा के लिए जनपद जौनपुर गाजीपुर आजमगढ़ मऊ एवं प्रयागराज के परीक्षार्थी आवेदन कर सकते हैं। बीकॉम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षार्थी मुख्य परीक्षा के एक समूह के दो प्रश्न पत्र अथवा दो समूह की एक-एक प्रश्न पत्र का आवेदन कर सकते हैं। स्नातक बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के परीक्षार्थी अपने मुख्य परीक्षा की अधिकतम दो प्रश्न पत्रों में बैक पेपर अंक सुधार का फॉर्म भर सकते हैं। स्नाकोत्तर द्वितीय वर्ष 2023 की मुख्य परीक्षा में जौनपुर गाजीपुर एवं प्रयागराज के परीक्षार्थी अपने मुख्य परीक्षा के चुने हुए प्रश्न पत्रों में से केवल एक प्रश्न पत्र के बैक पेपर और सुधार का आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया है कि दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार ही छात्र एवं छात्र अपना परीक्षा फॉर्म भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed