{"_id":"609586058ebc3ecc32661950","slug":"date-extended-now-license-will-not-be-available-till-10-again-jaunpur-news-vns5884468151","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिथि बढ़ी, अब फिर10 तक नहीं बनेगा लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिथि बढ़ी, अब फिर10 तक नहीं बनेगा लाइसेंस
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लाइसेंस संबंधित सेवा फिर 10 मई तक स्थगित कर दी गई है। इसके चलते रोज गुलजार रहने वाला सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। न तो लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ लगी रही है और न ही कर्मचारी भाग दौड़ कर रहे हैं। करीब तीन हजार 500 ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन लंबित हो गए हैं।
एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रोजाना सैकड़ों की भीड़ लग रही थी। इससे पूरा परिसर भरा रहता था। तेजी से पांव पसार रहे कोरोना संक्रमण के कारण लाइसेंस संबंधित सभी सेवाओं को फिर 10 मई तक स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को कार्यालय पर लाइसेंस बनवाने वालों की भीड़ नहीं लगी रही। वहीं कुल तीन हजार 500 लाइसेंस के आवेदन लंबित हो गए हैं, जिसमें तीन हजार लर्निंग लाइसेंस और 500 परमानेंट लाइसेंस के आवेदन हैं। अब यह लाइसेंस सेवा बहाल के बाद ही बनेंगे। विभागीय कर्मचारी सिर्फ अन्य विभागीय कार्यो को निपटा रहे हैं।
कोरोना के कारण फिर 10 मई तक लाइसेंस संबंधी सेवा स्थगित कर दी गई है। करीब तीन हजार 500 लाइसेंस के आवेदन लंबित पड़े हुए हैं, जिनको सेवा बहाल होने के बाद बनाया जाएगा। -एसपी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी।