फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Data of polling personnel online, master trainer also ready

Jaunpur News: मतदान कार्मिकों का डाटा ऑनलाइन, मास्टर ट्रेनर भी तैयार

Sat, 10 Feb 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Data of polling personnel online, master trainer also ready
जिले की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसमें मतदान कार्मिकाें का डाटा ऑनलाइन हुआ तो प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार हो गए हैं। इसके अलावा मतदाता जागरूकता को ईवीएम मोबाइल वैन दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर मार्च में अधिसूचना जारी करने की संभावना है। जिले में 35 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों का डॉटा 14 से 30 जनवरी तक भरा गया है। हालांकि चुनाव में महज 18 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों की आवश्यकता है। इसके अलावा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने दिसंबर में ही प्रशिक्षण देकर 90 मास्टर ट्रेनर तैयार किए हैं, इसमें प्रत्येक विधानसभा के लिए 10 मास्टर ट्रेनर रखे गए हैं। यह मास्टर ट्रेनर आईटीआई, पालीटेक्निक के प्रवक्ता व जेई को बनाया गया है। यह सभी आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद मतदान कार्मिकों को टीडी इंटर कालेज में प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन


ईवीएम डेमोस्ट्रेशन मशीन की व्यवस्था जिले में सात स्थानों पर की गई है। इसके तहत जिला निर्वाचन कार्यालय समेत सभी तहसीलों में मशीन रखवाई गई है। यहां पर कोई भी मतदाता ईवीएम पर अपने वोट को डालकर प्रयोग के तौर पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता के लिए ईवीएम मोबाइल वैन को प्रत्येक मतदान केंद्र पर पहुंचाया जा रहा है। इसके जरिए भी मतदाताओं को ईवीएम के बारे जानकारी व वोट डालकर चेक करने को दिया जाएगा। यह अभियान 25 जनवरी से 25 फरवरी तक चलना है। इसमें अभियान चलाकर 800 से अधिक मतदान केंद्रों पर ईवीएम मोबाइल वैन पहुंच चुकी है। इसके लिए पांच ईवीएम मोबाइल वैन लगाए गए हैं। इसमें शाहगंज, बदलापुर को एक ही मोबाइल वैन दिया गया तो अन्य तहसीलों को एक-एक मोबाइल वैन दी गई है। जिसमें चार अधिकारी लगाए गए हैं, इसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीईओ, बीडीओ को रखा गया है।


चुनाव से पहले की तैयारी पूरी हो गई है। इसमें मास्टर ट्रेनर तैयार कर लिए गए है। ईवीएम के प्रशिक्षण के लिए मोबाइल वैन तहसीलवार मतदान केंद्रों तक पहुंचाई जा रही हैं।राम अक्षयबर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed