{"_id":"67eed1ce779d2a241b033980","slug":"d-pharma-student-vinita-was-having-long-conversations-with-a-young-man-from-sultanpur-for-two-years-jaunpur-news-c-193-1-va11001-132178-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दो साल से सुल्तानपुर के युवक से लंबी बात कर रही थी डी-फार्मा की छात्रा विनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दो साल से सुल्तानपुर के युवक से लंबी बात कर रही थी डी-फार्मा की छात्रा विनीता
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बमैला गांव स्थित एक कमरे में बीते सोमवार को डी- फार्मा की छात्रा विनीता (23) का फंदे से लटकता शव मिला था। बृहस्पतिवार को इस मामले में नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कॉल डिटेल के मुताबिक मृतका की एक लड़के से लगातार बातचीत हो रही थी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मृतका की आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
पुलिस मामले की जांच पड़ताल सीडीआर और पोस्टमार्टम के आधार पर कर रही है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि छात्रा की सीडीआर रिपोर्ट में सुल्तानपुर जिले के एक लड़के से दो साल से लगातार कॉल पर काफी देर तक बात करने का मामला सामने आया है। मरने से पहले भी विनीता की इस युवक से तीन बार बात हुई थी। इस बात की जानकारी मृतका के परिजनों को भी दी गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गयी है। इसमें फंदा लगाकर आत्महत्या करने के दौरान दम घुटने से मौत की बात स्पष्ट हुई है। वहीं मृतका के भाई शैलेश ने बताया कि विनीता के साथ पढ़ने वाली दो छात्राओं ने बताया कि कॉलेज के कुछ शिक्षकों से किसी बात को लेकर विनीता की नोकझोंक हुई थी। इस बात की पुष्टि पुलिस ने भी की है। हालांकि यह झड़प किस मामले को लेकर हुई थी यह पता नहीं चल सका है।
सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि उक्त प्रकरण में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है। इसमें फंदे से लटक कर मरने की रिपोर्ट आई है। उन्होंने बताया कि सीडीआर रिपोर्ट के आधार पर भी कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। फिलहाल अभी तक छात्रा के भाई या मां के द्वारा किसी को भी आरोप लगाते हुए तहरीर नही दी गई है।