{"_id":"5f1c8517e8c8b13ca21d9bad","slug":"d-pharma-classes-will-start-from-this-session-in-the-year-in-purvanchal-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में इसी सत्र से शुरू होंगी D.Pharma की कक्षाएं, 60 सीटों आए 200 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में इसी सत्र से शुरू होंगी D.Pharma की कक्षाएं, 60 सीटों आए 200 आवेदन
Sun, 26 Jul 2020 12:46 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Jul 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में इसी साल से डीफार्मा की कक्षाएं चलेंगी। विवि ने सत्र 2020-21 के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 60 सीटों पर होने वाले दाखिले के लिए 200 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर मेरिट तैयार की जाएगी। मेरिट के क्रम में दाखिला लिया जाएगा। परिसर में बीफार्मा की पढ़ाई पहले से हो रही है। अब छात्रों को डीफार्मा में पढ़ाई कर अपना कॅरियर बनाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विवि परिसर स्थित फार्मेसी संस्थान में चालू सत्र से ही कक्षा संचालन के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। डीफार्मा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 जुलाई तक का समय तय किया था। आवेदन की तिथि बीतने के बाद विभाग के शिक्षक अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वह 30 जुलाई तक अपने अभिलेख, आधार कार्ड आदि अपलोड कर दें, ताकि उनकी मेरिट सूची तैयार की जा सके। विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि डीफार्मा की पढ़ाई शुरू होने से छात्रों के लिए रोजगार के अवसर बढे़ंगे। परिसर में चालू सत्र से ही कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। 60 सीटों पर मेरिट के हिसाब से दाखिला लिया जाएगा। दो वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए 45500 रूपये फीस तय की गई है।