फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Cylinder burst while cooking, four Madhas got burnt

Jaunpur News: खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, चार मड़हे जले

Thu, 23 May 2024 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Cylinder burst while cooking, four Madhas got burnt
सिकरारा। पोखरियापुर गांव की निषाद बस्ती में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक तीन रिहायशी सहित चार मड़हे जल कर राख हो गए। जिसमें रखा गृहस्थी का सामान भी जल गए ।
विज्ञापन

गांव के बुधिराम उर्फ बुद्धू निषाद की पुत्र बधू चिंता निषाद बुधवार की सुबह खाना पका रही थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर अपने अपने काम में लगे थे। इस दौरान चिंता कोई सामान लेने छप्पर से बाहर निकली ही थी कि अचानक जोर के धमाके के साथ रसोई वाले छप्पर से तेज आग की लपटें निकलने लगी। पहले किसी को कुछ समझ में नहीं आया। दो मिनट एहसास हुआ कि सिलेंडर फटने से यह घटना हुई है। परिजन शोर करने लगे जब तक आस पास के लोग पहुंचते आग तीन और मड़हे को चपेट में लिया। जिसमें रखा गृहस्थी का सामना जलकर राख हो गया। इस घटना से बुद्धू का परिवार खुले आसमान में रहने को विवश हो गया है। परिजनों ने हल्का लेखपाल नीलेश सिंह को फोन पर घटना की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed