फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   cyber thug demanded money from many teachers in the name of registrar

साइबर ठग ने कुलसचिव के नाम पर कई शिक्षकों से की पैसे की मांग

Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
cyber thug demanded money from many teachers in the name of registrar
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार की एक व्हाट्सएप नंबर पर फोटो लगाकर विश्वविद्यालय के शिक्षकों से साइबर ठग मदद के नाम पर पैसे मांग रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में कार्यरत शिक्षकों के नंबर पर मैसेज आने पर लोग सावधान हो गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में एक दूसरे शिक्षकों के बीच चर्चा होने पर इसका खुलासा हुआ कि वह साइबर ठग है।
विज्ञापन

साइबर ठग लोगों के साथ धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपनाकर वित्तीय लेनदेन कर लेते हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों को पंजाब के 91 -88728 81597 नंबर से संदेश भेजे गए हैं। संदेश में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के बाद की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शिक्षकों द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। इसकी शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के साइबर ठग से सभी को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के व्हाट्सएप ग्रुप पर इस जालसाजी की सूचना भेजवा दी है। इसी के साथ हैं जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर संतोष कुमार को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह इस तरह की भ्रामक सूचना में आकर किसी तरह का आर्थिक लेनदेन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed