Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Current affairs were tricky, got confused with math, and it also took more time to solve logical questions.

Jaunpur News: करेंट अफेयर्स, गणित ने उलझाया, तार्किक प्रश्नों को हल करने में भी ज्यादा समय लगा

Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Current affairs were tricky, got confused with math, and it also took more time to solve logical questions.
पेट देने पहुंची महिला अभ्य​र्थियों की चेकिंग करती कर्मी। संवाद
मल्हनी। यूपी पीईटी में इस बार समसामयिकी, गणित और तार्किक विश्लेषण से जुड़े प्रश्नों ने अभ्यर्थियों की परीक्षा ली। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि कुछ सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा। करेंट अफेयर्स और गणित के प्रश्नों में अभ्यर्थियों को उलझना पड़ा। पेपर में ग्राफ, पाई चार्ट और तालिका आधारित सवालों ने भी गणना दक्षता के साथ समय प्रबंधन की परीक्षा ली। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, भारतीय राजव्यवस्था, इतिहास, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल शामिल थे। साल 2025 और 2026 की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर आधारित प्रश्नों की संख्या भी अच्छी रही। ब्रिक्स, जी-7 शिखर सम्मेलन, अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार, रामसर स्थल और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण से जुड़े सवाल पूछे गए। गणित के खंड में औसत, प्रतिशत, वृद्धि, ऋण वितरण, कृषि भूमि के प्रतिशत और बीजगणितीय समीकरणों पर आधारित प्रश्न रहे। भारतीय संविधान के संशोधन, मौलिक कर्तव्य, ग्राम पंचायतों के गठन, हड़प्पा सभ्यता और दिल्ली सल्तनत से जुड़े प्रश्न भी पूछे गए।
विज्ञापन

विज्ञान खंड में पादप हार्मोन, विद्युत प्रतिरोध, न्यूरॉन और दृष्टि दोष से संबंधित सवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed