{"_id":"64e105af51ac8afbb0003497","slug":"ctet-today-25-thousand-candidates-will-appear-at-48-centers-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-4133-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट : आज 48 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट : आज 48 केंद्रों पर 25 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
सीटेट ( केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा) रविवार को जिले के 48 केंद्रों पर कराई जाएगी। परीक्षा में 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में 2 बजे से 4.30 बजे तक कराई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7.30 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। 9.30 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति नहीं जाएगी।
सीटेट परीक्षा कराने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीटेट 2023 परीक्षा 20 अगस्त को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बाहर से ऑर्ब्जवर बुलाए गए हैं। जौनपुर के सभी केंद्रों पर वाराणसी के ऑर्ब्जवर लगाए गए हैं। जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या 500 या उससे कम है वहां परीक्षा की निगरानी के लिए एक ऑर्ब्जवर और जिन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्यां 500 से अधिक है उन केंद्रों पर दो ऑर्ब्जवर लगाए गए हैं।
सीटेट परीक्षा की समन्वयक डॉ. रुचि शर्मा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा केंद्र के गेट पर तलाशी लेने के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 7.30 बजे से प्रवेश शुरू हो जाएगा। 9.30 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।