फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   CSC raided, one accused arrested

Jaunpur News: सीएससी पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
CSC raided, one accused arrested
खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित एक सहज जन सेवा केंद्र यानी सीएससी में अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाने का धंधा चल रहा था। शनिवार की रात में दुकान पर छापामारी हुई तो पोल खुल गई। रेलवे पुलिस ने मौके से दो लैपटॉप, नकदी और कुछ ई-टिकट भी बरामद किए हैं। एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर साथ ले गई।
विज्ञापन

आरपीएफ को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि खेतासराय थाना क्षेत्र के गोरारी बाजार स्थित सहजन जन सेवा केंद्र पर अवैध तरीके से रेलवे का ई-टिकट बनाया जाता है। यहां अपनी व्यक्तिगत आईडी बनाकर यात्रियों का टिकट बनाया जाता है। उसी आधार पर रात में टीम ने छापा मारा तो वहां से एक युवक हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान मामले का खुलासा हुआ। रेलवे पुलिस के अनुसार, आरपीएफ के थाना प्रभारी अनूप कुमार सिन्हा की संयुक्त टीम ने छापा की कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दुकान से चार हजार दो सौ रुपये का दो ई-टिकट बरामद किया इसके साथ कई टिकट का डाटा, मोबाइल, दो लैपटॉप बरामद किया गया। संचालक अजय कुमार निवासी गोरारी थाना खेतासराय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। आरपीएफ के थाना प्रभारी अनूप कुमार सिन्हा ने बताया कि इस तरह का अवैध काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कुछ और जगहों की सूचनाएं मिली हैं वहां भी छापे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed