{"_id":"5d1115f88ebc3e21703e3faa","slug":"crushing-on-rain-water-elderly-death-jaunpur-news-vns469173421","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाती पानी बहाने पर मारपीट, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाती पानी बहाने पर मारपीट, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
बरसाती पानी बहाने पर वृद्ध को मार डाला
डिहिया गांव में हुई घटना, छह लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खुटहन। गायत्री नगर डिहिया गांव के रास्ते में एकत्रित बरसात के पानी के निकासी को लेकर सोमवार को सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। आधे घंटे बाद फिर झगड़ा होने लगा और लाठी-डंडे चले। इसमें एक वृद्ध को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। उसकी पत्नी और पुत्र घायल हैं। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव निवासी राम आसरे गौतम, धंजू गौतम सगे भाई हैं। इनके सबसे बड़े भाई लौटू गौतम की मौत हो चुकी है। तीनों भाइयों का परिवार अपना अलग-अलग मकान बनाकर रहता है। सभी मकानों के सामने से आठ फीट का आने-जाने के लिए रास्ता निकाला गया है। जिस पर मेड़ बांध देने के चलते राम आसरे के घर के सामने बरसात का पानी इकट्ठा हो गया। इससे आवागमन मे परेशानी होने लगी। मेड़ को काटकर राम आसरे पानी निकालने के लिए कहने लगे तो धंजू के पुत्र ने विरोध कर दिया। पहले तो मामला कहासुनी के बाद टल गया। लेकिन थोड़ी देर बाद धंजू गौतम (65) कहीं से मौके पर आ गए। उनके आते ही फिर से विवाद शुरू हो गया। मामला हाथापाई के बाद लाठी डंडे पर आ गया। आपस मे हुई मारपीट मे धंजू के सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है कि पति को बचाने के लिए गयी पत्नी चनरा देवी और पुत्र अखिलेश को भी पीटकर घायल कर दिए। मौके पर ग्रामीणों को जुटते देख हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। जहाँ चिकित्सक ने धंजू को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।