फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowds gathered to see Bada Mangal

बड़ा मंगल पर दर्शन को उमड़ी भीड़...

Tue, 08 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered to see Bada Mangal
जेठ माह के दूसरे मंगलवार को संकट मोचन हनुमान के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित दौलतिया हनुमान मंदिर में कतारबद्ध होकर काफी संख्या में लोगों ने दर्शन-पूजन किया। मछलीशहर के गोहका गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में भीड़ लगी रही। यहां मंदिर के वार्षिकोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। संस्थापक केशव राम तिवारी ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व मंदिर की स्थापना की गई थी। यहां मानस पाठ व भंडारा हुआ। इसमें ध्रुव तिवारी, राजकुमार तिवारी, भागवत तिवारी, मंथन तिवारी, संदीप, राहुल, रंगनाथ आदि मौजूद रहे। सिकरारा के अजोशी स्थित पावन महावीर धाम में मंगलवार को मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। भक्तों के जयकारे व घंटा घड़ियाल के साथ शंखनाद से पूरा धाम परिसर भक्तिमय हो गया। धाम में दो दिन तक पूजन-अर्चन के बाद भक्तों ने सुसज्जित डोली पर स्थापित मां सरस्वती की मूर्ति को गाजे-बाजे के साथ गांव भ्रमण कराया गया। भगवान हनुमान की मूर्ति के पीछे बने खाली पड़े मंदिर के गर्भगृह में ज्ञान की देवी मां सरस्वती के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed