फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowds gathered in temples on Hanuman Jayanti

Jaunpur News: हनुमत जयंती पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

Mon, 20 Oct 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in temples on Hanuman Jayanti
हनुमान जयंती पर बड़े हनुमान मंदिर सिपाह मार्ग पर श्रृंगार के बाद पूजा-पाठ करते पुजारी व श्रद्धा
जौनपुर। हनुमत जयंती पर रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में सुबह से दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही। जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे।
विज्ञापन

नगर के सिपाह मार्ग स्थित बड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंच गई। मंदिर के बाहर फूल माला व मिठाई की दुकान सज गई थीं। मुख्य पुजारी बाबा राम रतन दास व सहयोगी मनोज मिश्रा ने भगवान हनुमान का शृंगार किया। इसके बाद शाम को संगीतमय कीर्तन व भजन का आयोजन किया गया। रात में भंडारे का आयोजन किया गया। अजोशी महावीर धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद पट खोल दिया गया। सुबह अयोध्या, काशी, संगम व चित्रकूट से आए संतों ने महावीर जी की आरती से पहले सिंदूर का लेपन किया और चांदी का मुकुट व गदा से हनुमान जी का शृंगार किया। मंदिर में भजन व सत्संग भी चलता रहा। हनुमान बाहुक, संकट मोचन हनुमाष्टक , सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ किया गया। भंडारे का आयोजन किया गया। करंजाकला क्षेत्र के जमालपुर मनवल गांव स्थित मंदिर में भी हनुमान जयंती मनाई गई। उधर, चौकियां धाम के हनुमान मंदिर, नवदुर्गा शिव मंदिर विसर्जन घाट, संकट मोचन मंदिर कोतवाली, बीआरपी हनुमान मंदिर, मारुति मंदिर टीडी इंटर काॅलेज, लाइन बाजार, चौरा माता मंदिर ओलंदगंज, मैहर धाम के हनुमान मंदिर, हनुमान घाट, बड़े हनुमान मंदिर चक प्यार अली, बावनवीर मंदिर रासमंडल, बक्शा के बाब बंदवारे वीर, हनुमान मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। मुंगराबादशाहपुर के शाक्ति पीठ हनुमान मंदिर कदौलतिया में प्रभारी रामलाल यादव की देखरेख में शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed