फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crowd gathered at Raur Baba fair on Ganga Dussehra

Jaunpur News: गंगा दशहरा पर राउर बाबा मेले में उमड़ी भीड़

Thu, 05 Jun 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered at Raur Baba fair on Ganga Dussehra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बक्शा। मई गांव के ऐतिहासिक राउर बाबा मेले में बृहस्पतिवार को हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। गंगा दशहरा मेले में सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
बुधवार रात दो बजे से शुरू हुआ मेला देर शाम तक चलता रहा। 50 हजार से अधिक भक्तों ने सरोवर में स्नान कर मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मेले में शांति सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह हमराहियों के साथ भ्रमण करते रहे। वहीं भारी संख्या में पुलिस-पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे। जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर नौपेड़वा बाजार से उत्तर मई गांव में स्थित राउर बाबा के नाम से प्रसिद्ध सिद्ध स्थल है।
विज्ञापन

ऐतिहासिक राउर बाबा का गंगा दशहरा के वार्षिक मेले में कोलकाता, गुजरात, बिहार सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों श्रद्धालु बसों एवं अन्य वाहनों से मेले में एक दिन पूर्व मंदिर में पहुंचते हैं। श्रद्धालु मेले में बड़े-बड़े पताके के साथ जयकारे लगाते हुए सरोवर की परिक्रमा कर समाधि स्थल का दर्शन करते रहे। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई हर इच्छा मां अवश्य पूरा करती है। बाबा की समाधि स्थल पर लगने वाला यह मेला पूरे एक सप्ताह तक चलता है। गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष दशमी तिथि को हर वर्ष पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्त मंदिर में चना दाल, गुड़, पूड़ी व हलवा चढ़ाते है। मंदिर कमेटी के प्रबंधक राम आदर्श गोसाई, अध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार गोसाई, रायसाहब गोसाई, भानू प्रताप, प्यारेलाल, मंगला प्रसाद, भीष्म कुमार ने योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed