फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Crops trampled for high-tension wire, helpless farmers lie down in protest

Jaunpur News: हाईटेंशन तार के लिए रौंदी फसल, विरोध में खेत में ही लेटे बेबस किसान

Fri, 06 Mar 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crops trampled for high-tension wire, helpless farmers lie down in protest
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के बघंद्रा गांव में जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में खेत में लेटकर प्रदर्शन
धर्मापुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की संवेदनहीनता के खिलाफ बघंद्रा दशरथा गांव के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। हाई वोल्टेज बिजली के तार बिछाने के नाम पर विभाग द्वारा भारी मशीनों और ट्रैक्टरों से लहलहाती फसलों को रौंदा जा रहा है। अपनी मेहनत को मिट्टी में मिलता देख आक्रोशित महिलाएं और पुरुष बृहस्पतिवार को अपनी ही फसल पर लेट गए और काम का विरोध किया।सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान किसानों ने रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने न तो कोई पूर्व सूचना दी और न ही मुआवजे की बात की। सबसे ज्यादा संकट उन गरीब किसानों पर है जिन्होंने अधिया (बटाई) पर जमीन लेकर खून-पसीने से फसल उगाई थी। किसानों का कहना है कि यह काम गर्मी में भी हो सकता था जब खेत खाली रहते हैं, लेकिन अधिकारियों ने फसल कटने तक का इंतजार करना भी मुनासिब नहीं समझा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी आजीविका बचाने का प्रयास किया तो विभाग ने पुलिस बुलाकर उन्हें डराया-धमकाया। किसानों का कहना है कि 28 फरवरी को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सूचित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस के साये में जबरन फसलों को रौंदते हुए तार खींचे जा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल इंदु यादव, धनपत्ती और अमरावती जैसी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मेहनत को इसी तरह बर्बाद किया गया तो वे बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगी। प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि फसल बर्बाद होने का मतलब है पूरे परिवार का भूखों मरना। इस मौके पर संजय यादव, सत्यम यादव, राजपत यादव और विकास विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण अपनी आजीविका बचाने की जंग में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed