फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Criminal with a bounty of Rs one lakh killed in police encounter

Jaunpur News: एक लाख का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Thu, 06 Jun 2024 02:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a bounty of Rs one lakh killed in police encounter
जौनपुर। खेतासराय के सोंगर पुलिया के पास मंगलवार की रात जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली। खेतासराय, सरपतहां, बक्शा, बदलापुर, स्वाट, स्पेशल स्वाट व सर्विलांस पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक लाख के इनामी अपराधी को ढेर कर दिया। उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस टीम खेतासराय सोंगर से आगे पुलिया के पास मंगलवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोका तो बाइक सवार दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर सोंगर की तरफ भागने लगे। पुलिस ने सोंगर पुलिया के पास उन्हें घेर लिया। पुलिस ने आत्म समर्पण के लिए कहा तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इस दौरान उप निरीक्षक विवेक तिवारी के हाथ में व निरीक्षक रामजन्म यादव के बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जो एक बदमाश को लगी जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। पुलिस गोली लगे बदमाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस सिंह निवासी ईश्वरी नेवादा थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई। उसके खिलाफ जौनपुर अयोध्या, आजमगढ़ और मुंबई समेत कई राज्यों में 37 मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़ हुई। इसमें जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश ढेर हो गया। उसका एक साथी भागने में कामयाब हुआ। जिसकी तलाश की जा रही है। -डा.अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed