फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth shot in dispute over drinking, condition critical

यूपी: चार दोस्त साथ बैठकर पी रहे थे शराब, आपसी कहासुनी में हुई फायरिंग, एक युवक की हालत गंभीर

Wed, 23 Dec 2020 09:28 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 23 Dec 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Youth shot in dispute over drinking, condition critical
मौके पर गिरा खून - फोटो : अमर उजाला।

जौनपुर जिले की केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी पुरानी बाजार में बुधवार की देर शाम शराब पीने के दौरान विवाद में मनबढ़ों ने युवक को गोली मार दी। गर्दन के पास गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हुआ है। निजी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुरानी बाजार के चौराहे पर शाम करीब साढ़े सात बजे चार युवक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। उनकी आपस में कहासुनी होने लगी। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनकर लोग उस ओर दौड़े। कस्बा निवासी सुजीत प्रजापति उर्फ पिंटू (34) लहूलुहान हाल में जमीन पर गिरकर छटपटा रहा था। लोगों के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद अन्य साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन घायल को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। सुजीत कोलकाता में मिट्टी के बर्तन का व्यवसाय करता है। इन दिनों वह घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Youth shot in dispute over drinking, condition critical
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाल विनय प्रकाश सिंह, एसएसआई विनोद सिंह, थानागद्दी चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्त मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि युवक के साथ कौन-कौन थे, अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed