फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances in Jaunpur, UP

यूपी के जौनपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इस वजह से परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 06 Jan 2021 09:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 06 Jan 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances in Jaunpur, UP
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हिंदी बघैला गांव में युवक की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव दोपहर में करीब 12 बजे घर से पांच सौ मीटर दूर नाले में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


हिंदी बघैला गांव निवासी बांकेलाल निषाद (40) शव दोपहर में घर से पांच सौ मीटर दूर नाले में किसी ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी सरिता अपने तीन बच्चों के साथ बदलापुर स्थित मायके में रहती है। मां मनरा देवी का कहना है कि मंगलवार की रात बांकेलाल कुछ लोगों के साथ था।
विज्ञापन


उसके बाद से उसका पता नहीं था। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं और न ही कुछ ऐसा, जिससे हत्या प्रतीत हो। संभव है कि रात में बाहर रहने से ठंड से मौत हुई है। फिलहाल परिजनों की संतुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed