फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Woman and two children burned

महिला और दो बच्चों को जलाया, हालत गंभीर

Mon, 05 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Mon, 05 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Woman and two children burned
सुरेरी थाने के कमरुद्दीनपुर चौहान बस्ती में आपसी विवाद में पड़ोसियों ने एक महिला और उसके दो बच्चों को मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया। घटना रविवार की रात नौ बजे की है। घायलों को इलाज के लिए रामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कमरुद्दीनपुर चौहान बस्ती में रात आठ बजे के करीब महिलाओं में किसी बात पर आपस में कहासुनी हुई। उसके बाद गांव के चार लोग आए और रीता चौहान (34), उनके पुत्र किशन (7) और पुत्री अंशिका (4) पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। गांव के लोगों ने आग बुझाई लेकिन तीनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन


उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर लो जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीडि़त रीता का आरोप है कि झगडे़ के बाद पड़ोसी पूनम और ओंकार सहित चार लोग आए और उनके परिवार के सदस्यों पर मिट्टी का तेल छिड़कर माचिस से आग लगा थी। इस मामले में सुरेरी के थाना प्रभारी अरविंद पांडेय का कहना है कि झगड़े के दौरान दूसरे पक्ष ने जलती हुई ढिबरी फेंक दी, जिससे तीनों झुलस गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed