फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Video of husband's beating in Jaunpur police station complaining viral

जौनपुर: पत्नी से दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत करने गए पति को पुलिस ने कोतवाली में पीटा, तहरीर फाड़कर फेंकी

Thu, 27 Aug 2020 12:10 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Video of husband's beating in Jaunpur police station complaining viral
सस्पेंड

पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की शिकायत लेकर पहुंचे पति की थाने में पिटाई कर दी गई। दस दिन पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने पर बुधवार को जौनपुर एसपी ने शाहगंज के दो एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ शाहगंज को सौंपी गई है।

विज्ञापन


 शाहगंज के एक गांव में 13 अगस्त की रात घर में अकेली महिला को देख गांव का एक मनबढ़ युवक उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। पीड़िता की सूचना पर पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने लाई। कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया। दो दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि दो दिन बाद घटना की तहरीर लेकर पीड़िता का पति थाने पहुंचा तो कार्रवाई के बजाए तहरीर फाड़ दी गई। पुलिसकर्मियों ने उसकी पिटाई भी की। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया। उच्चाधिकारियों तक शिकायत के बाद मंगलवार को पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश के मामले में केस दर्ज किया। इस बीच किसी ने थाने में पिटाई की घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए बुधवार को एसपी ने कस्बा चौकी प्रभारी अनिल मिश्र, चौकी इंचार्ज बीबीगंज सुनील कुमार और सिपाही शेषनाथ विश्वकर्मा को निलंबित कर दिया। सीओ शाहगंज को मामले की जांच सौंपी गई है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। सीओ को विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed