फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed, five injured

सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, पांच घायल  

Sat, 02 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 02 Jul 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two killed, five injured
सरपतहा क्षेत्र के लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित ब्लाक मुख्यालय के सामने टकराए ट्रक। 
जिले के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 मडियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी श्याम लाल विश्वकर्मा की पत्नी  ढेला देवी (55) शुक्त्रस्वार की सुबह टहलने निकली थी। मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर चोरारी बाजार में बैंक के सामने पहुंची थी कि सामने से आ रही इनोवा कार की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार समेत चालक को हिरासत में ले लिया। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के दाऊदपुर के पास पहले से खड़ी कार से टक्कर होने पर बाइक सवार की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के बनकट लोदी निवासी रामप्रकाश (30) बाइक से कहीं जा रहे थे। दाउदपुर के पास पहले से खड़ी कार में घुस गए। मौके पर मौत हो गई। दूसरी बाइक सवार भी उसी कार से भिड़ गए जिस पर सवार संतोष कुमार(19), रंजीतलाल (20) निवासी बाहरपुर कला थाना महराजगंज और नंदलाल (07) निवासी समोधगंज

महराजगंज घायल हो गए।         दोनों बाइक सवार किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुईथाकला प्रतिनिधि के मुताबिक सरपतहा थाना क्षेत्र के  लखनऊ-बलिया मार्ग पर स्थित ब्लाक  मुख्यालय के सामने दो ट्रकों की सीधी टक्कर में मालिक, चालक समेत तीन घायल हो गए।


शुक्त्रस्वार सुबह भोर में आजमगढ़ से लखनऊ और लखनऊ से आजमगढ़ जा रही ट्रक अचानक आमने सामने भिड़ गई। दोनो ट्रकों के चालक मों. रियाज (40) निवासी गौरीगंज जिला अमेठी,  फूलबदन निवासी शाहपुर थाना अहिरौला जिला आजमगढ़ एंव गाड़ी मालिक शकील अहमद निवासी गौरीगंज जिला अमेठी गम्भीर रूप से घायल हो गये तीनों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां से फूलबदन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed