{"_id":"40efd758eb722f7820c160e87594c130","slug":"two-arrested-in-seeking-rngdari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी मांगने में दो गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसेरी बाजार के एक सराफा व्यवसायी से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनमें से एक को कोलकाता, दूसरे को जिले से पकड़ा गया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कसेरी बाजार मोहल्ला निवासी विनोद कुमार सेठ की सराफा की दूकान है। पुलिस के मुताबिक चार दिसंबर को विनोद सेठ के भतीजे सागर वर्मा के मोबाइल पर एक फोन आया।
सागर ने उसे रिसीव नहीं किया। बाद में सागर ने पलटकर फोन किया तो उधर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर तीन दिनों के भीतर धन का भुगतान नहीं किया
तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। तब पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने घटना के खुलासे के लिए टीम बना दी। सर्विलांस के जरिए पता चला कि जिस नंबर से फोन आया है, वह कोलकाता का है।
विज्ञापन
इसके बाद एसआई हरिप्रकाश यादव की अगुवाई में प्रशांत पांडेय और संजय प्रजापति को कोलकाता भेजा गया। वहां पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से पुलिस ने वेल्लूर हावड़ा थाने के अभय रोड निवासी करन गुप्ता
को आठ दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी को लेकर जौनपुर आ गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जौनपुर शहर के हनुमान घाट, कसेरी बाजार निवासी किशन साहू भी इस घटना में शामिल था।
उसी के कहने पर उसने व्यापारी को फोन किया था। करन के खिलाफ कोलकाता के भदरेश्वर थाने में लूट, फिरौती, रंगदारी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। मूल रूप से धर्मापुर, जौनपुर निवासी करन कोलकाता में राजेश सिंह के साथ रहता था।
राजेश कोलकाता का अपराधी है। शहर कोतवाल सीबी सिंह ने दस दिसंबर को किशन साहू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।