फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two accused arrested , nine ATM cards recovered

दो आरोपी दबोचे, नौ एटीएम कार्ड बरामद

Sat, 11 Apr 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 11 Apr 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested , nine ATM cards recovered
एटीएम कार्ड की हेराफेरी कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गुरुवार रात त्रिलोचन महादेव बाजार से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से नौ एटीएम कार्ड भी बरामद हुए।
विज्ञापन


आरोपी पूर्वांचल के जिलों में कई वारदात कर चुके हैं। सीओ केराकत अशोक कुमार सिंह के मुताबिक आठ अप्रैल को रेहटी निवासी सुलेखा गुप्ता और नीलम गुप्ता त्रिलोचन महादेव स्थित यूनियन बैंक की  एटीएम से पैसे निकालने गई थीं।
विज्ञापन


वहां चार जालसाज पहले से मौजूद थे। एक बाहर रह गया और तीन मदद के बहाने एटीएम में घुस गए। जालसाजों ने  दोनों महिलाओं के कार्ड ले लिए। इसके बाद मदद के बहाने झांसा देकर वे एटीएम कार्ड बदलकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने शोर मचाया, लेकिन वे फरार हो गए। महिलाओं ने जलालपुर पुलिस से शिकायत की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जलालपुर थानेदार आशुतोष तिवारी ने सिपाहियों के साथ त्रिलोचन महादेव पुलिया के पास से दो


 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि इनके दो साथी भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर के खुजरा चाकीडीह निवासी शबीर खां और चंदवक थाने के अमरौना गांव निवासी अमिताभ के रूप में हुई

 है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जौनपुर के अलावा वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर और भदोही जिले में भी एटीएम कार्ड के जरिये वारदात अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed