फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Trees planted on the road by throwing jam

सड़क पर पेड़ गिराकर लगाया जाम

Mon, 13 Feb 2017 01:24 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 13 Feb 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Trees planted on the road by throwing jam
सुजानगंज के हरईपुर चेती रामनगर में बदलापुर मार्ग जाम करते ग्रामीण।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरईपुर चेती रामनगर में  शुक्रवार की रात किशोर की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को गांव के सामने बदलापुर-इलाहाबाद मार्ग पेड़ काटकर गिराकर जाम लगा दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नही माने।
विज्ञापन


घंटे भर बाद एसडीएम  और सीओ पहुंचे तो उन्हें समझा बुझाकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान दो घंटे तक लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।हरईपुर चेती रामनगर निवासी अमर जीत (16) शनिवार की रात आठ बजे घर आ रहा था।
विज्ञापन


जहां उसे गोली मार दिया गया। परिवार वाले जिला अस्पताल रात में पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।   अमरजीत शंकर गंज स्थित राज नरायण इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। परिवार वालों ने बताया कि कुछ दिन पहलेे क्रिकेट खेलने के दौरान कुछ लड़कों से उसका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसके चचेरे भाई रंजीत के फोन पर धमकी आई कि उसे मार दिया जाएगा। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। उसके पिता मुंबई रहते हैं। उसकी तीन बहनों में एक बहन की शादी हो चुकी है।


एसडीएम विश्राम यादव और सीओ उमाशंकर सिंह ने बताया कि तीन दिनों के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी हो जाएगी। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता भी दिलाने का भरोसा दिया इसके बाद लोग शांत हुए और रास्ते से हटने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed