फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To arrange the money and the child died

पैसों का बंदोबस्त करते रहे और बालक ने दम तोड़ दिया

Wed, 16 Nov 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद में बीमार बालक को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किए जाने के बाद परिवार के लोग पैसों का बंदोबस्त करते रहे और उसने दम तोड़ दिया। शादी के जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद गांव निवासी मो. ईदू के पुत्र समीर (12) चार दिन पहले बुखार से पीड़ित हुआ तो उसका इलाज मछलीशहर में एक निजी नर्सिंग होम में शुरु हुआ। आराम नहीं मिला तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को जिला अस्पताल से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि वाराणसी ले जाने के लिए पैसों का बंदोबस्त किया जा रहा था। हजार और पांच सौ रुपये का नोट न तो मेडिकल वाले ले रहे और न ही किसी अस्पताल में डाक्टर ले रहे। इस नाते सौ पचास रुपये या दो हजार के नए नोट का इंतजाम करने में देर हो गई और और बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ही ईदू की भतीजी की शादी थी। बालक की मौत के कारण घर में शादी के जश्न का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed