फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tire theft of 10 million in agency

टायर एजेंसी में 10 लाख की चोरी

Sun, 05 Mar 2017 01:25 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 05 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Tire theft of 10 million in agency
चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया हाईवे स्थित एक टायर एजेंसी का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक का टायर चोर उठा ले गए। जबकि सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में स्थित एक दूकान और मकान से हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया।  सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

सतहरिया निवासी पिंटू सिंह की रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर अपोलो व जेके टायर की एजेन्सी है ।

शुक्रवार की शाम को एजेंसी बंद कर वह घर चले गए । रात में चोरों ने शटर व चैनल का ताला तोडकर उसमें रखे क़रीब 10 लाख के टायर उठा ले गए । सुबह जब पिंटू सिंह दूकान पर पहुँचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। शटर उठाया तो दूकान में रखा सारा टायर गायब था। टायर की कीमत 10 लाख से अधिक बताई गई है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तहक़ीक़ात मे जुट गई । माना यह जा रहा है कि चोरों ने दूकान के सामने किसी बड़े वाहन को खड़ा कर गाड़ी मे टायर लाद था। पीछे वाले कमरों मे दूकान के दो नौकर सो रहे थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


उधर सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिद्दीनपुर बाजार में शुक्त्रस्वार की रात चोरों ने बनवारीलाल के मकान में सेंध लगाकर 25 हजार नकदी और हजारों के जेवरात उठा ले गए। शाहगंज रोड पर स्थित अंग्रेजी शराब की दूकान का शटर चांड़कर चोर अंदर घुसे और तीन  हजार की शराब सहित सात हजार नकदी पार कर दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed