फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three robbers arrested Antrjnpdiy

तीन अंतरजनपदीय लुटेरे गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिहाज से की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात चंदवक पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस और स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से तमंचा, कारतूस और बाइक समेत तीन अंतरजनपदीय तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से दो के खिलाफ आजमगढ़, गोरखपुर और जौनपुर जिले के विभिन्न थानों में लूट के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


एसपी अतुल सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि सोमवार की रात चंदवक थानाध्यक्ष अनिल सिंह, स्वाट टीम के प्रभारी शशिचंद्र चौधरी मय फोर्स खुज्झी मोड़ के पास मौजूद थे। उसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनूपुर की ओर से गोमतीनदी का नयापुल पार कर तीन लोग बाइक से देवलासपुर की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


तीनों के पास तमंचा है और वे कहीं लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। हल्की मुठभेड़ में पुुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मनोज कनौजिया निवासी छोटी मंडी थाना चंदवक, बृजेश कुमार यादव निवासी अटहर, चंदवक और विवेकानंद उर्फ राज मलहोत्रा निवासी छोटीमंडी चंदवक शामिल हैं। एसपी ने बताया कि तीनों के पास से 315 बोर के तीन तमंचे, पांच कारतूस, एक बाइक बरामद हुई है। अभियुक्त विवेकानंद के खिलाफ आजमगढ़ के देवगांव, गंभीरपुर, गोरखपुर के गगहा थाने में लूट के कई केस दर्ज हैं। जबकि बृजेश के खिलाफ चंदवक थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed