{"_id":"602c114a36cb7313404036f7","slug":"thief-escaped-by-dodging-the-police-from-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में थाने से पुलिस को चकमा देकर चोर फरार, रात भर खोजती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जौनपुर में थाने से पुलिस को चकमा देकर चोर फरार, रात भर खोजती रही पुलिस
Wed, 17 Feb 2021 12:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाने में बंद एक चोर सोमवार की रात लगभग नौ बजे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार की रात एक चोर को पकड़ कर थाने में बंद किया था।
चोर सोमवार की रात लगभग नौ बजे खाना खाने के बाद हाथ धोने के लिए बाहर निकला और वहां से भाग गया। उसे रोडवेज बस स्टैंड की ओर भागता देख पुलिस कर्मियों ने पीछा किया, वे उसे दबोच पाते इससे पहले ही वह रोडवेज बस स्टैंड की बाउंड्री लांघ कर कब्रिस्तान से होते हुए फरार हो गया। पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने घटना के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।